- Hindi News
- गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए की थी लूट
गर्लफ्रेंड का खर्च उठाने के लिए की थी लूट
पोलोग्राउंड में लूट करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ने गर्लफ्रेंड का खर्च पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने लूट की राशि भी जब्त कर ली है।
बाणगंगा टीआई वायएस तोमर ने बताया 5 दिसंबर की रात पोलोग्राउंड पर रंजीत पिता धूलसिंह धाकड़ निवासी देवास को बाइक सवार तीन युवकों ने लूट लिया था। लुटेरे उससे 11 हजार रुपए नकद अन्य सामान ले गए थे। तीन आरोपियों गोलू अंडे वाला उर्फ पवन पिता रमेशचंद्र वर्मा निवासी भागीरथपुरा, चेतन पिता हेमराज चौधरी निवासी पावर हाउस कॉलोनी, कुंदन पिता सुरेश अहिरवार निवासी कुलकर्णी भट्टा को गिरफ्तार किया है। गोलू 2013 में मालगोदाम के पास हुई लूट की वारदात में भी पकड़ाया था। उस पर तीन अपराध दर्ज हैं।