पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र ने सुसाइड नोट में आई लव कैटरीना लिखा और लगा ली फांसी

छात्र ने सुसाइड नोट में आई लव कैटरीना लिखा और लगा ली फांसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियरिंग के एक छात्र ने फांसी लगा ली। शनिवार दोपहर रूम पार्टनर घर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा। छात्र के पास से दो पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आई लव कैटरीना, वन डे आई विल लिखा है।

भंवरकुआं पुलिस के मुताबिक घटना संत नगर में जपजी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 102 की है। बांका (बिहार) निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार पिता मनोरंजन प्रसाद सिंह यहां दोस्तों राजन, अनिकेत नवर| के साथ किराए से रहता था। राहुल निजी कॉलेज से बीई की पढ़ाई कर रहा था। अनिकेत ने बताया शनिवार सुबह हम तीनों अपने-अपने कॉलेज चले गए थे, जबकि राहुल रूम पर था। नवर| उसके दस्तावेज कमरे पर ही भूल गया था। उसने साथी को दस्तावेज लेने भेजा। राहुल ने गेट नहीं खोला तो उन्हें शंका हुई। राजन ने बताया करीब 2 बजे उसे फोन पर राहुल द्वारा गेट नहीं खोलने की जानकारी मिली। तीनों रूम पार्टनर फ्लैट पर लौटे। इधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। गेट खोला तो राहुल फंदे पर लटका था।

राजन ने बताया राहुल के पिता का बांका में ही मेडिकल स्टोर है, जबकि उसका भाई मर्चेंट नेवी, मलेशिया में है। राहुल कुछ दिनों से कॉलेज नहीं जा रहा था। उसका पांचवें सेमेस्टर का बैक भी था। साथियों ने बताया छात्र अभिनेत्री कैटरीना कैफ का फैन था। उसके पास मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा मेरा सारा पैसा तुम लोग सबको दे देना, जिनसे मैंने पैसा लिया है, पापा से लेकर दे देना। मिलकर रहना जैसे रहते हैं। तुम्हारा दोस्त।