- Hindi News
- पूर्व जस्टिस मोदी की वकालत से जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ : अग्रवाल
पूर्व जस्टिस मोदी की वकालत से जरूरतमंदों को मिलेगा लाभ : अग्रवाल
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं मप्र हाई कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एन.के. मोदी के इंदौर कार्यालय का शुभारंभ शनिवार को दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा- सेवानिवृत्ति के बाद न्यायाधीश वकालत के जरिए न्यायिक सेवा जारी रखते हैं तो न्याय सुलभ हो जाता है। पूर्व जस्टिस मोदी के सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने से उन जरूरतमंदों को लाभ मिल सकेगा, जो आर्थिक समस्या के कारण वहां नहीं पहुंच पाते।
पूर्व जस्टिस के पुत्र, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और पूर्व असिस्टेंट साॅलिसिटर जनरल अंकुर मोदी ने बताया यशवंत निवास रोड पर मंगलम प्राइड में ‘मोदी एंड मोदी एडवोकेट्स’ नाम से खुले कार्यालय के समारोह में रिटायर्ड न्यायमूर्ति सुभाष संवत्सर, एस.एस. द्विवेदी, ए.के. श्रीवास्तव, इंद्राणी दत्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एल. पावेचा, एम.एल. अग्रवाल, शेखर भार्गव, सीताराम सराफ, ए.के. चितले, ए.के. सेठी, एल.एन. सोनी, इंदौर बेंच के अतिरिक्त महाधिवक्ता मनोज द्विवेदी, मप्र स्टेट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष शिवेंद्र उपाध्याय (जबलपुर), स्टेट बार काउंसिल के सदस्य सुनील गुप्ता सहित न्यायिक क्षेत्र की कई हस्तियां मौजूद थीं।
यशवंत निवास रोड पर जस्टिस मोदी के कार्यालय में उपस्थित अतिथि।