- Hindi News
- छात्रा को अश्लील मैसेज भेज परेशान करता था युवक
छात्रा को अश्लील मैसेज भेज परेशान करता था युवक
इंदौर. छात्राको मोबाइल पर कॉल और अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले युवक को लोग रास्तेभर पीटते हुए थाने ले गए। इससे उसके सिर में चोट आई। पुलिस ने उस पर छेड़छाड़ का केस दर्ज किया। वहीं युवक ने कहा- वह किसी परीक्षा के सिलसिले में इंदौर आया है। विजय नगर पुलिस के अनुसार निजी कॉलेज की छात्रा की शिकायत पर राहुल उर्फ विनोद निवासी गुना के खिलाफ केस दर्ज किया। कुछ वक्त से वह छात्रा को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज कॉल कर परेशान कर रहा था। उसने थाने में एक आरक्षक को अपनी परेशानी बताई। आरक्षक ने टीआई को जानकारी दिए बिना योजनाबद्ध तरीके से युवक को बुलवाया और उसकी पिटाई करवाते हुए थाने ले आए। घटना की जानकारी टीआई छत्रपालसिंह सोलंकी को मिली तो उन्होंने आरक्षक को फटकारा।