पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगा ली
इंदौर. प|ीसे विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक का पोस्टमार्टम करवाया।
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार घटना शनिवार को संजय गांधी नगर में हुई। यहां रहने वाले 29 वर्षीय महेश पिता हेमसिंह ने फांसी लगा ली। परिजन फंदे से उसका शव उतारकर एमवाय ले गए। महेश हम्माली करता था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में प|ी से विवाद की बात पता चली।