महिला चित्रकारों की एक्ज़ीबिशन आज से
छहमहिला चित्रकारों की पेंटिंग्स एक्जीबिशन 15 दिसंबर से शुरू हो रही है। प्रिंसेस आर्ट पैसेज में लगने वाली इस एक्जीबिशन को संस्था रुद्राक्ष आयोजित कर रही है।
प्रिंसेज आर्ट पैसेज के मोहित ललवानी और रुद्राक्ष के राजेश शर्मा ने बताया कि नारीत्व के सम्मान में आयोजित इस एक्जीबिशन में वरिष्ठ चित्रकार मीरा गुप्ता, शुभा वैद्य, माधवी जमींदार, सुनीता तायड़े और शक्ति राणे भट्टाचार्यजी और मुदिता भंडारी की कृतियां शामिल हैं। महिला कलाकारों के सम्मान के साथ एक्जीबिशन का उद्घाटन शाम 6 बजे होगा।
मीरा गुप्ता ने फिगरेटिव पेंटिंग्स की हैं। इसमें उन्होंने पारंपरिक कला में शृंगारिक काम किया है। इसमे उनका कलात्मक धैर्य ध्यानाकर्षी है। जबकि शुभा वैद्य ने भी फिगरेटिव काम किया है और चटख रंगों में स्त्री-पुरुषों के संग-साथ को रचा है। इसमें उनक मनोहारी रंग आकर्षित करते हैं। माधवी जमींदार ने फूलों को उनकी खूबसूरती और कोमलता के साथ चित्रित किया है तो सुनीता तायड़े ने अपने बोल्ड स्ट्रोक्स के साथ अमूर्तन में अपनी चित्र भाषा अर्जित करने की कलात्मक कोशिश की है। शक्ति राणे भट्टाचार्य और मुदिता भंडारी अपनी रचनात्मकता को अपने अपने माध्यम में नए आयाम दे रही हैं।
रचनात्मकता को नए आयाम देती चित्रकला
painting exhibition
मीरा गुप्ता और शुभा वैद्य की पेंटिंग्स