- Hindi News
- बीआरटीएस पर रेसिंग कर रहे बाइक सवारों ने युवक युवती को किया घायल
बीआरटीएस पर रेसिंग कर रहे बाइक सवारों ने युवक-युवती को किया घायल
एबीरोड बीआरटीएस की मिक्स लेन में बाइक पर रेस लगा रहे तीन युवकों ने एक युवक-युवती को टक्कर मारकर घायल कर दिया। रेसिंग कर रहे दो अन्य युवक भी आपस में टकरा गए। कई कारें टकराने से बचीं। इसके कारण यातायात काफी देर प्रभावित रहा।
घटना विजय नगर से एलआईजी जाने वाले बीआरटीएस की मिक्स लेन की है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने तेज रफ्तार से एनफिल्ड दौड़ा रहे एक युवक ने स्पीड ब्रेकर देख ब्रेक लगाए तो गाड़ी असंतुलित हो गई। पीछे दो बाइकों पर रहे उसके अन्य साथी उसकी बाइक से जा भिड़े। इससे एनफिल्ड पर चल रहा युवक उछलकर बाइक से जा रहे एक युवक-युवती से टकरा गया। युवक-युवती भी गिर पड़े। वहीं उनके पीछे रहे कार चालकों ने अचानक ब्रेक लगाए तो एक साथ तीन कारें टकराते-टकराते बचीं। एक कार चालक ने पुलिस को सूचना देकर घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया।
बाइक दूर तक घिसटती चली गई। इनसेट- इस युवक ने लगाई थी रेसिंग।