पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉलेज जा रही छात्रा को बस ने रौंदा

कॉलेज जा रही छात्रा को बस ने रौंदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलसीकरचौराहे के पास सोमवार सुबह बरातियों से भरी बस ने एक्टिवा सवार बीकॉम की छात्रा को रौंद दिया। गाड़ी में पेट्रोल भरवाकर वह कॉलेज जा रही थी। उसकी मौत के बाद भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे घबराए बराती सामान छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

जूनी इंदौर पुलिस के अनुसार, 18 वर्षीय हर्षिता पिता जगदीश राजदेव निवासी आदर्श नगर गुजराती कॉलेज में बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा थी। एक्टिवा में पेट्रोल भरवाकर वह रोड क्रॉस कर रही थी, तभी जूनी इंदौर ब्रिज से कलेक्टोरेट की ओर जा रही तेज रफ्तार बस ने रौंद दिया। मां महाशक्ति ट्रेवल्स की यह बस बुरहानपुर से बरातियों को लेकर रही थी।

हादसे के बाद लोगों ने बस पर पथराव किया।

सिर-सीने से गुजरा पहिया

टक्करसे एक्टिवा बस के बीच में फंस गई, जबकि टायर छात्रा के सिर और सीने पर से गुजर गए। कुछ देर तक शव वहीं पड़ा रहा। इसे देख लोग आक्रोशित हो गए अौर बस में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़कर पीटा भी, लेकिन वह भाग गया। टीआई पवन सिंघल ने बताया ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बस में जो सामान है, वह उसके मालिक को सौंप दिया जाएगा।

हर्षिता

बस के अगले हिस्से में फंस गई थी एक्टिवा।

लगातार हो रहे हादसे

छात्रा के नेत्रदान किए

कुछ दिन पहले चोइथराम मंडी चौराहे पर बस ने एक वृद्धा को रौंद दिया था। तब लोगों ने बस में आग लगा दी थी। रविवार को धार रोड पर बस ने बाइक सवार की जान ले ली थी। इस घटना में भी भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया था।

परिजनों ने बताया कि हर्षिता के पिता की मच्छी बाजार में दुकान है। परिवार में मां वर्षा, बड़ी बहन कोमल, छोटी बहन दिवांशी विवान हैं। वह सुबह मां से मिलकर घर से निकली थी। वह पढ़ाई में होनहार थी। हादसे के बाद परिजनों ने उसके नेत्रदान किए।