पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिगंबर जैन महासमिति में अध्यक्ष पद पर विवाद

दिगंबर जैन महासमिति में अध्यक्ष पद पर विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिगंबरजैन महासमिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर विवाद हो गया है। महासमिति के चुनाव अधिकारी ने इंदौर के अशोक कुमार बड़जात्या को सोमवार को अध्यक्ष चुने जाने की बात कही, जबकि दूसरे गुट ने इसे नकार दिया।

चुनाव अधिकारी सुरेंद्र बाकलीवाल के अनुसार, अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मीना पाटनी ने चुनाव से पहले 21 हजार रुपए का शुल्क जमा नहीं कराया। इसलिए उनका नामांकन फॉर्म रद्द कर दिया था। अन्य उम्मीदवार सतीश जैन ने नाम वापस ले लिया था। ऐसे में बड़जात्या निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिए गए। उधर, महासमिति की समन्वय समिति के सदस्य और मध्यांचल इंदौर के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र जैन ने कहा मनींद्र जैन (दिल्ली) पूर्व में ही अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं। समिति की दिल्ली में हुई बैठक में 1500 सदस्यों की मौजूदगी में यह निर्णय हुआ था।