- Hindi News
- सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में ही काम करें: कमिश्नर
सभी एसडीएम अपने क्षेत्र में ही काम करें: कमिश्नर
विकासयोजनाओं राजस्व मामलों की संभागीय समीक्षा के दौरान कमिश्नर संजय दुबे ने निर्देश दिए कि सभी एसडीएम, एसडीओ अन्य अधिकारी, राजस्व निरीक्षक अपने क्षेत्राधिकार में रहकर ही काम करें। क्षेत्र से बाहर जाकर काम करना नियमानुसार नहीं है। यह भी निर्देश दिए गए कि कलेक्टोरेट तहसील कार्यालय में यदि कोई आवेदक नामांतरण, बटांकन के लिए आवेदन करता है तो उसे पावती भी दी जाए और केसों को दायरा पंजी में दर्ज किया जाए।
संभागायुक्त कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली गई बैठक में कमिश्नर ने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास संबंधी सभी कामों की मंजूरी 20 दिसंबर तक दे दी जाए। इसके बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। ई-अटेंडेंस के मामले में इंदौर जिले की स्थिति काफी कमजोर पाई गई। वहीं बुरहानपुर धार जिले इस मामले में आगे हैं। यहां 50 फीसदी से अधिक शिक्षकों ने इसे अपना लिया है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि विशेष अभियान चलाकर समग्र स्वच्छता अभियान के तहत सभी घरों में शौचालय बनवाए जाएं।