- Hindi News
- गेज कन्वर्जन के लिए इंदौर महू ट्रैक जनवरी में होगा बंद
गेज कन्वर्जन के लिए इंदौर-महू ट्रैक जनवरी में होगा बंद
इंदौर-महूके बीच गेज कन्वर्जन के लिए रेलवे ट्रैक अब जनवरी में बंद होगा। पहले दिसंबर अंत में बंद होना था। रेलवे अधिकारियों ने कहा- जनवरी में बड़ी लाइन का काम शुरू कर सितंबर तक यानी सिंहस्थ से पहले महू तक का काम पूरा कर दिया जाएगा।
फतेहाबाद-लक्ष्मीबाई नगर तक काम पूरा होने के बाद अब इंदौर-महू के बीच गेज कन्वर्जन किया जाना है। पहले संभावना थी कि दिसंबर के आखिरी सप्ताह तक ट्रैक बंद कर रेलवे काम शुरू कर देगा, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। रेलवे अफसरों का कहना है उनके पास इस संबंध में आदेश ही नहीं आए।
अफसरोंने कहा था दिसंबर से काम शुरू करेंगे- 29अक्टूबर को इंदौर आए पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने कहा था कि इंदौर-महू के बीच गेज कन्वर्जन के लिए छोटी लाइन पर ट्रेनों का संचालन दिसंबर से बंद हो जाएगा और जुलाई-2015 तक काम पूरा हो जाएगा। यहीं से 2016 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ के लिए बड़ी लाइन की ट्रेन चलेगी। उधर, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्र कुमार ने भी इंदौर आगमन पर दिसंबर से काम शुरू होने की बात कही थी।
अभी आदेश नहीं आया : पीआरओ
पश्चिमरेलवे इंदौर के सीनियर पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंती ने कहा- रेलवे ट्रैक बंद करने के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं आया। संभावना है जनवरी से ट्रैक बंद कर काम शुरू कर दिया जाएगा।