- Hindi News
- स्कूल से रद्दी में बेच दी बच्चों की नई किताबें
स्कूल से रद्दी में बेच दी बच्चों की नई किताबें
एक व्यक्ति ने लगाया आरोप- चार दिन में दूसरी बार बेची गईं
भास्करसंवाददाता|इंदौर
शासकीयउर्दू स्कूल, आजाद नगर से बच्चों की नई किताबें रद्दी में बेचे जाने का आरोप वहीं के रहने वाले एक व्यक्ति ने लगाया। उसने बताया हमने कबाड़ी के पास ऐसी करीब तीन सौ किताबों का बंडल था। कबाड़ी को दोगुना दाम देकर वे सारी किताबें खरीद ली। उनका कहना है ये किताबें शिक्षा विभाग के अधिकारी को दी जाएंगी।
आजाद नगर में रहने वाले प्रॉपर्टी व्यवसायी अलीम शेख ने कहा- सोमवार दोपहर एक कबाड़ी स्कूल में आया और बोरे भरकर ले जाने लगा। शक होने पर मैंने देखा तो बंडल में दूसरी, तीसरी, चौथी कि किताबें बंधी थीं। स्कूल में बात की तो वहां से जवाब नहीं दिया गया। बाद में मैंने दोगुने दाम देकर कबाड़ी से सभी किताबें खरीद ली। उनका कहना है ऐसा वाक्या चार दिनों में दूसरी बार हुआ जब स्कूल से रद्दी बेची गई हो। अब ये सभी किताबें शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी जाएंगी। इस संबंध में भास्कर ने स्कूल के प्रधानाध्यापक से बात करना चाही तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
कबाड़ी को दोगुना राशि देकर इन्होंने खरीदी किताबें।
मामला गंभीर, आज ही स्कूल जाकर बात करूंगा : डीपीसी
जिलापरियोजना समन्वयक इंतेखाब खान ने कहा- बच्चों की नई किताबें रद्दी में बेचे जाने का मामला है तो यह गंभीर है। मंगलवार को स्कूल जाकर प्रधानाध्यापक और शिक्षकों से बात करूंगा। यदि मामला सही निकला तो कार्रवाई की जाएगी।