पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजपूत और भावसार समाज का परिचय सम्मेलन 21 को

राजपूत और भावसार समाज का परिचय सम्मेलन 21 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|राजपूत समाजका राष्ट्रीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से तिलक नगर स्कूल परिसर में होगा। राजपूत समाज चेतना मंडल के अध्यक्ष रतनसिंह राजपूत, सचिव मनोहरसिंह चौहान और उपाध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया सम्मेलन के लिए 850 युवक-युवतियों की प्रविष्टियां आई हैं। ज्यादातर प्रविष्टियां उच्चशिक्षित युवाओं की हैं। सम्मेलन के साथ सम्मान समारोह भी होगा। उधर, भावसार समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को श्रीराम मंदिर, पंचकुइया पर होगा। मीडिया प्रभारी जितेंद्र भावसार ने बताया सम्मेलन के लिए 500 से ज्यादा प्रविष्टियां आई हैं।