पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 45 गरीब बच्चों को गोद लेकर पढ़ा रहे कॉलेज के छात्र छात्राएं

45 गरीब बच्चों को गोद लेकर पढ़ा रहे कॉलेज के छात्र-छात्राएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयअटलबिहारी वाजपेयी कला एवं वाणिज्य महाविद्य‌ालय (जीएसीसी) ने 45 गरीब बच्चों को गोद लेकर स्कूल शुरू किया है। कॉलेज के एमएसडब्ल्यू औैर एमए के छात्र-छात्राएं इन्हें रोजाना ढाई घंटे पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों की स्कूल ड्रेस नाश्ते की भी व्यवस्था की गई। कॉलेज प्रबंधन इनमें से चयनित बच्चों का अगले साल किसी भी बड़े शासकीय स्कूल में एडमिशन करवाएगा। अभी 10 छात्र-छात्राएं इन्हें पढ़ा रहे हैं। इन बच्चों को किताबें और कंपास बॉक्स भी दिए गए। इनमें किसी के पालक मजदूरी करते हैं तो कोई फल, सब्जी बेचता है तो कोई चाय की गुमटी लगाकर गृहस्थी चलाते हैं।

हिंदी,अंग्रेजी और गणित की पढ़ाई

इनबच्चों को नर्सरी, केजी वन-टू और पहली के बेसिक कोर्स के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, गणित भी पढ़ाया जा रहा। जर्नलिज्म विभाग में इनके लिए क्लास रूम तैयार किया है जहां रोजाना हाजिरी होती है। मार्च तक पढ़ाने के बाद इनकी परीक्षा ली जाएगी। इन बच्चों के माता-पिता इन्हें क्लास तक छोड़ने आते हैं।

जरूरतमंद बच्चों को जोड़ेंगे

^हमारीकोशिश है कि इस मुहिम से जरूरतमंद बच्चों को जोड़ा जाए। बेसिक शिक्षा पर खास जोर है। जो बच्चे पढ़ाई में रुचि लेंगे और कुछ सीखेंगे उन्हें अगले साल बड़े शासकीय स्कूल में प्रवेश दिलवाया जाएगा। हम सब मिलकर इनका खर्च उठाएंगे। -डॉ.एस.एल. गर्ग, प्राचार्य,जीएसीसी

कुछ छात्राओं ने प्राचार्य डॉ. एस.एल. गर्ग को ऐसे गरीब बच्चों को पढ़ाने का आइडिया दिया था। प्राचार्य ने अगले ही दिन इसकी प्रक्रिया शुरू करवा दी। तय किया दो माह तक ट्रायल क्लासेस लगवाई जाएंगी। शुरू में 60 बच्चे आए, लेकिन बाद में कुछ बच्चों ने आना बंद कर दिया। सोमवार को ट्रायल खत्म होने तक 45 बच्चे क्लास में आए।

छात्रों ने प्राचार्य को दिया था आइडिया जो उन्हें पसंद आया

जीएसीसी में 45 गरीब बच्चों को कॉलेज के छात्र-छात्राएं रोजाना ढाई घंटे पढ़ा रहे हैं।