- Hindi News
- रबी फसल के लिए अस्थायी कनेक्शन बाध्य नहीं : ऊर्जा मंत्री
रबी फसल के लिए अस्थायी कनेक्शन बाध्य नहीं : ऊर्जा मंत्री
इंदौर|प्रदेश केऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विधानसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा- किसानों को रबी फसल के लिए चार महीने का अस्थायी कनेक्शन लेना बाध्य नहीं है। राऊ विधायक जीतू पटवारी ने किसानों को जबरन चार महीने का कनेक्शन देने के मसले पर प्रश्न किया था। उनका कहना था कि रबी की फसलें दो महीने में तैयार हो जाती हैं। इसके लिए चार महीने नहीं लगते।