पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आजाद नगर गोलीकांड के तीन आरोपी पेश

आजाद नगर गोलीकांड के तीन आरोपी पेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आजादनगर गोली कांड में शामिल तीन आरोपी पुलिस के सामने पेश हो गए। हालांकि पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है। मंगलवार को पुलिस इनकी गिरफ्तारी दिखाएगी।

22 नवंबर को आजाद नगर के गोल चौराहे पर सरेराह गोलियां चली थीं। इसमें एक युवक जावेद पिता रशीद खान की हत्या हो गई थी। उक्त घटनाक्रम में पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज किए थे। इस पूरे प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। दो आरोपी सीधे कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं वहीं तीन और आरोपियों ने भी सरेंडर कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जिन तीन आरोपियों ने सरेंडर किया है उनमें आरोपी बाबर, इमरान और असलम हैं। तीनों को पुलिस ने कनाड़िया थाने में रखा है। मामले में आजाद नगर टीआई राजेंद्र सिंह बघेल से पूछा गया तो उन्होंने आरोपियों के पेश होने की बात से इनकार किया है। इधर सूत्र बताते हैं कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी मंगलवार को दिखाएगी।