पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में पीछे से घुसी इनोवा, चार घायल

कार में पीछे से घुसी इनोवा, चार घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर-भोपालरोड बायपास पर सोमवार शाम इंदौर तरफ जा रही अल्टो कार को इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी। एक ही परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। दोनों कारें भोपाल से इंदौर तरफ जा रही थी। टक्कर से अाल्टो का पिछला भाग बैठ गया और एक तरफ का व्हील भी बाहर फिंका गया। एमजीएच में भर्ती कराए गए घायलों को चेहरे सिर में चोट आई है।

इंदौर के सुदामा नगर निवासी संजय दुबे भोपाल एक शादी में गए थे। सोमवार शाम परिवार के साथ अल्टो कार (एमपी09सीएल2653) से लौट रहे थे। बायपास पर पीछे से आई इनोवा कार ने रसलपुर चौराहे के पास उनके वाहन को टक्कर मारी। इससे अल्टो का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, पिछला व्हील भी फिंका गया। कार में बैठे संजय (40) के अलावा नीतू दुबे (35), भाविका (12), सुंदरबाई (60) घायल हो गए। हार्दिक (8) को मामूली खरोच आई। पार्षद अर्जुन चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए एमजीएच लाए। भर्ती कराकर घायलों के परिजनों सूचना दी गई। डाॅक्टर के अनुसार सुंदरबाई को ब्लड प्रेशर एवं शुगर होने से हालत गंभीर है। संजय को अंदरूनी चोट आई है।