पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीडीएस की परीक्षा स्थगित, एमबीबीएस की भी आगे बढ़ाना पड़ी

बीडीएस की परीक्षा स्थगित, एमबीबीएस की भी आगे बढ़ाना पड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | देवीअहिल्या यूनिवर्सिटी की मंगलवार से शुरू होने वाली बीडीएस प्रथम वर्ष की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह दूसरा मौका है जब परीक्षा स्थगित की गई। इससे पहले यह परीक्षा 2 दिसंबर से शुरू होना थी। अब यह 17 दिसंबर से होगी। डीएमई द्वारा छात्रों की अप्रूव्ड सूची नहीं भेजे जाने से परीक्षा स्थगित की गई है। इधर, प्रबंधन ने 10 दिसंबर से होने वाली एमबीबीएस सेकंड प्रोफ. की परीक्षा भी स्थगित कर दी है। यह 16 दिसंबर से होगी। एमबीबीएस पहले प्रोफ. के रिव्यू और रिवैल्यूएशन के रिजल्ट घोषित नहीं किए जाने से यह स्थिति बनी है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है परीक्षा स्थगित करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।मूल्यांकन केंद्र के भरोसे पूरा सिस्टम- दरअसल, पूरा सिस्टम मूल्यांकन केंद्र के भरोसे चल रहा है। मूल्यांकन केंद्र ने एमबीबीएस के रिव्यू-रिवेल रिजल्ट 6 दिसंबर तक देने को कहा था, लेकिन नहीं दे पाया। यही कारण है कि यह परीक्षा आगे बढ़ाना पड़ी। उपकुलसचिव (परीक्षा) अजय वर्मा का कहना है कि अब आगे जो तारीख तय की गई है, उसमें परीक्षा होगी।