पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलावली तालाब पर व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

बिलावली तालाब पर व्यापारी ने जहर खाकर दी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिलकनगर में रहने वाले एक व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उनका शव तेजाजी नगर इलाके में बिलावली तालाब की पाल पर पड़ा मिला।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक राकेश पिता सत्यनारायण (39) एक दिन से लापता थे। दोपहर 2.45 बजे सूचना मिली कि तालाब के पास किसी की लाश पड़ी है। मौके पर जाकर तलाशी ली जेब से आधार कार्ड और लाइसेंस मिला। इसी से उनकी शिनाख्त हुई और पुलिस ने छोटे भाई राजकुमार को बुलाया। राजकुमार ने बताया राकेश सोमवार से घर से बिना बताए गायब थे। पूरा परिवार उन्हें ढूंढ रहा था। तिलक नगर में उनकी किराणा और सैलून की दुकान है। अभी आत्महत्या के पीछे कारण ज्ञात नहीं हुआ है।

प|ीको नहीं दी जानकारी-पोस्टमार्टम होनेसे भाई राजकुमार ने घरवालों को मौत की जानकारी नहीं दी। शव को एमवाय की मर्च्यूरी में रखवाया गया है। छोटे भाई ने बताया राकेश विवाहित है। उसके दो बेटे राघव जय हैं। उनकी प|ी को मौत की खबर नहीं दी है।