पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बर्खास्त मेडिकल छात्रों के बारे में आज सकता है कोर्ट का फैसला

बर्खास्त मेडिकल छात्रों के बारे में आज सकता है कोर्ट का फैसला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएमटीघोटाला उजागर होने के बाद सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों से बाहर किए गए छात्रों के लिए बुधवार का दिन अहम रहेगा। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट की मुख्यपीठ जबलपुर इन छात्रों की याचिका पर फैसला सुनाएगी। 165 छात्रों ने कॉलेजों से बर्खास्त किए जाने के खिलाफ याचिका लगा रखी है।

2008 से 2014 की अवधि के छात्रों को स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद शासन ने बाहर किया था। इनमें एमबीबीएस के पहले और दूसरे प्रोफ के छात्र शामिल हैं। एडवोकेट मनीष यादव के मुताबिक मुख्य बेंच में छात्रों की याचिकाओं पर लगातार 10 दिन तक सुनवाई हुई थी। सभी छात्रों के साथ एक जैसी कार्रवाई की गई। उनका पक्ष जाने बगैर ही कॉलेजों से बर्खास्त कर दिया गया था। स्कोरर की मदद से पास होने, गलत तरीके से एडमिशन लेने और पीएमटी में बाले-बाले पास होने के आरोप लगाए गए थे। हाई कोर्ट ने शुक्रवार को फैसला जारी करना तय किया है।