इंदौर. मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में जनता की सुविधा से जुड़ी अनेक सौगातें दीं। नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों में 50 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन हुआ। इसमें कुछ पुल, सिटी बस, आर्थिक सहायता, उद्यान, सड़क, सेंट्रल लाइटिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
केसरबागरोड - संकरी सड़क से निजात
19करोड़ की लागत से नगर निगम द्वारा केसरबाग रोड का निर्माण किया गया है। यहां सेंट्रल लाइटिंग भी लगाई गई है। पहले यहां सड़क संकरी थी। अब केवल चौड़ी सड़क जनता को मिली है, बल्कि अंधेरे से भी निजात मिली।
जनताको मिले दो गार्डन
45लाख की लागत से सूर्यदेव नगर और 55 लाख रुपए की लागत से विश्वकर्मा नगर में तैयार उद्यान जनता को सौंपा।
डेढ़करोड़ से संवारा गणगौर घाट पुल
सातसाल से अटका यह ब्रिज छत्रीबाग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है। निजी जमीन लेने के अलावा आईडीए ने यहां करीब डेढ़ करोड़ रु. खर्च किए हैं।
...और चार नई बसें शुरू
केसरबागरोड पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने इंदौर-बुरहानपुर और इंदौर- खंडवा के लिए दो-दो बसों का लोकार्पण किया। इसी के साथ स्कॉय बस का लोगो भी लांच किया।
शहीद परिवार को सहायता
गणगौरघाट पुल के लोकार्पण समारोह में सीएम ने पुंछ जिले में शहीद ज्ञान सिंह के परिवार को आईडीए की ओर से फ्लैट की चाबी सौंपी। इसी के साथ सीएम ने परिवार को 10 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा भी की।