- Hindi News
- डेंटल कॉलेज देगा टिप्स, फोन लगाते ही पहुंचेगी टीम
डेंटल कॉलेज देगा टिप्स, फोन लगाते ही पहुंचेगी टीम
इंदौर. गवर्नमेंटडेंटल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर जल्द ही शहर के 10 चयनित इलाकों में पहुंचकर लोगों को दंत रोगों से बचने के टिप्स देंगे। टीम एक मोबाइल नंबर भी जारी करेगी, जिस पर कॉल करते ही टीम संबंधित क्षेत्र में पहुंचेगी। टीम नि:शुल्क दंत चेकअप करने के साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी बताएगी जिन्हें अपनाने पर केवल दांतों से संबंधित समस्याओं से बचा जा सकेगा, बल्कि इलाज भी किया जा सकेगा। इस अभियान में गवर्नमेंट कॉलेज के जूनियर डेंटिस्ट भी सहयोग करेंगे। अभियान के संयोजक रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र दिल्लीवाल ने बताया हर माह दस क्षेत्रों का दौरा कर दांतों की नई बीमारियों और उसके कारणों तथा सामान्य रोगों से बचने के उपाय बताए जाएंगे। कम से कम सौ लोगों का नि:शुल्क चेकअप भी होगा।