पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1500 फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ

1500 फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदीफिल्मों और फिल्मी कलाकारों के प्रति लोगों में दीवानगी जगजाहिर है, लेकिन ये दीवानगी सबसे में अलग-अलग ढंग की होती है। शहर के कैलाश गांधी ऐसे शख्स हैं जिन्हें फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ लेने का शौक है। और मौका मिलने पर वे उनके साथ फोटो भी खीचवा लेते हैं। आज उनके पास 1500 से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के ऑटोग्राफ हैं और लगभग पांच सौ से ज्यादा फिल्मी कलाकारों के साथ उनके फोटोज़ भी हैं।

प्लेयरसे लेकर सिंगर्स

तक के फोटोज़

उनकेइस दुर्लभ कलेक्शन में फिल्मी कलाकार के साथ सिंगर, क्रिकेटर, डायरेक्टर, नेता, हॉकी प्लेयर, क्रांतिकारी, गजल गायक सहित दूसरे देशों के स्टार के फोटो और ऑटोग्राफ शामिल हैं। वे यह काम 1966 से कर रहे हैं। इसके अलावा बेस्ट कलेक्शन में लालबहादुर शास्त्री की प|ी और क्रांतिकारी भगतसिंह का साथ देने वाली दुर्गा भाभी के कुछ पत्र भी शामिल हैं।

collection

rare