पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोहरा समाज खेलकूद स्पर्धा आज से

बोहरा समाज खेलकूद स्पर्धा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर. दाउदीबोहरा समाज वजीहियाह स्कूल्स सोसायटी के तत्वावधान में अखिल भारतीय खेलकूद स्पर्धा 14 से 17 दिसंबर तक अम्मार बाग नौनिहाल स्कूल में आयोजित की जाएगी। स्पर्धा में देश के 40 शहरों के 2000 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। स्पर्धा में एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्‌डी, कराटे, स्वीमिंग, टेबल टेनिस बैडमिंटन के मुकाबले होंगे। स्पर्धा का शुभारंभ रविवार को सुबह छह बजे सैफी स्कूल परिसर में शहजादे काइद जौहर इजुद्दीन साहब करेंगे। समारोह में काबिना मंत्री पारस जैन, कैलाश विजयवर्गीय एवं महापौर कृष्णमुरारी मोघे भी मौजूद रहेंगे।