एनबीए को डबल खिताब
इंदौर. मप्रबास्केटबॉल एसो. एवं नेशनल बास्केटबॉल एकेडमी द्वारा आयोजित 52वीं राज्य सीनियर बास्केटबॉल स्पर्धा एनबीए ने पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीतकर डबल बनाया। महिलाओं के फाइनल में एनबीए ने बालाघाट को 46-18 तथा पुरुषों के फाइनल में एनबीए ने डीबीए सागर को रोमांचक मुकाबले में 87-86 से शिकस्त दी। रतलाम कॉर्पो. और इंदौर काॅर्पो. की टीमें क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर रही। दीपक रायकवार और आकांक्षा वशिष्ठ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। पुरस्कार वितरण युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य, एलआईसी के क्षेत्रीय प्रबंधक मोहन बतनानी तथा विश्वास ठाकुर के आतिथ्य में हुआ। इस मौके पर भूपेंद्र बंडी, अविनाश आनंद, विष्णु चंदसोरिया, लक्ष्मीकांत पटेल, सुनील हार्डिया, रामाराव नागले आदि उपस्थित थे।
एनबीए की विजेता टीमें अतिथियों के साथ।