उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश मुकाबला आज से
दोनों टीमें इस प्रकार हैं : मध्यप्रदेश : देवेंद्रबुंदेला (कप्तान), सत्यम चौधरी, जलज सक्सेना, मोहनीश मिश्रा (उपकप्तान), हरप्रीत सिंह, रमीज खान, जफर अली, अंकित शर्मा, पुनीत दाते, आवेश खान, ईश्वर पांडे, आनंद बैस, अंकित दाणे, संजय मिश्रा, योगेश रावत, शुभम शर्मा। उत्तरप्रदेश: पीयूषचावला (कप्तान), प्रशांत गुप्ता, एकलव्य द्विवेदी, आकाश वर्मा, आरिश खान, आमिर खान, अमित मिश्रा, इम्तियाज अहमद, कुलदीप यादव, मुकुल डागर, इसरार अजीम, प्रवीण कुमार, अली मुर्तजा, अंकित राजपुत, आरपी सिंह, परविंदर सिंह, उमंग शर्मा, तन्मय श्रीवास्तव।
यूपी टीम के खिलाड़ी
अभ्यास करते हुए।
खेल संवाददाता. इंदौर
मध्यप्रदेश सत्र के अपने दूसरे रणजी मैच में उत्तरप्रदेश का सामना करेगा। दोनों टीमों के बीच चार दिवसीय मैच रविवार से इंदौर के होलकर स्टेडियम में शुरू होगा। कप्तान पीयूष चावला, प्रवीण कुमार, आरपी सिंह, अली मुर्तजा और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जैसे अनुभवी खिलाड़ियों से सजी-धजी उत्तरप्रदेश की टीम शुक्रवार शाम इंदौर पहुंची। शनिवार को यूपी और मेजबान म.प्र. टीम ने होलकर स्टेडियम में करीबन तीन घंटे तक जमकर अभ्यास किया।
रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए में मेजबान मध्यप्रदेश ने अपना पहला मैच रेलवे के साथ ड्रॉ खेला। इस मैच में म.प्र. को केवल एक अंक ही मिला जबकि रेलवे ने पहली पारी में बढ़त लेकर तीन अंक कमाए। होम विकेट पर खेल रही म.प्र. टीम अपने दूसरे मैच में उ.प्र. के खिलाफ सीधी जीत के इरादे से मैदान में उतरेगी। हालांकि पहले मैच में म.प्र. ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। रेलवे के खिलाफ दूसरी पारी में मोहनीश मिश्रा और रमीज खान ने अर्धशतक ठोंके। गेंदबाजी में म.प्र. की ओर से पुनीत दाते ने 5 विकेट लेकर प्रभावित किया। पहले मैच की तरह इस मैच में मेजबान टीम को अपने भरोसेमंद बल्लेबाज नमन ओझा की कमी खलेगी। नमन ऑस्ट्रेलिया दौरे में टीम इंडिया के साथ हंै। नमन ने पिछले दिनों शानदार प्रदर्शन किया है। उनके नाम दो दोहरे शतक भी हंै। म.प्र. के मुख्य तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे रेलवे के खिलाफ कोई खास खेल नहीं दिखा सके। ईश्वर को इंदौर में कमाल दिखाना होगा।
^मध्यप्रदेशसंतुलित टीम है। यहां मुकाबला रोचक होगा। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को अंतिम 11 में शामिल करने का फैसला सुबह टॉस के समय ही तय होगा। हमारे सारे खिलाड़ी फिट हैं। -पीयूषचावल