पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सुरक्षा पर कार्यक्रम आज

खाद्य सुरक्षा पर कार्यक्रम आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाद्य सुरक्षा पर कार्यक्रम आज

सिटीरिपोर्टर.इंदौर

भारतीयमहिला फेडरेशन इंदौर 14 दिसंबर को खाद्य सुरक्षा कानून पर एक कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। शहीद भवन (राजकुमार ब्रिज के नीचे)में यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

इसमें जानकारी दी जाएगी कि यह कानून कैसे बना, उसमें महिलाओं के लिए क्या प्रावधान हैं, लोगों को क्या-क्या सुविधाएँ दी गई हैं। लम्बे अरसे से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से कानून बनने तक इस पर कार्य कर रहे सचिन जैन भोपाल, लोगों को इसकी जानकारी देंगे।

फेडरेशन की सारिका श्रीवास्तव ने बताया कि वस्तुत: यह प्रोग्राम महिलाओं को इस कानून की जानकारी देने के मकसद से आयोजित किया जा रहा है ताकि वे अवेयर हो सकें।