- Hindi News
- तुम इरादा तो करो, असंभव भी संभव हो जाएगा
तुम इरादा तो करो, असंभव भी संभव हो जाएगा
जबमैंने कहा था कि मध्यप्रदेश को हम नंबर वन बनाएंगे तो लोग हंसते थे मुझ पर। एक पिछड़े राज्य को कैसे नंबर वन बनाएंगे। लोग मुझे सपनों का सौदाग़र कहकर हंसते थे... लेकिन बच्चों पिछले आठ सालों से एमपी का जीडीपी डबल डिजिट में है। हमेशा 10 से ऊपर। कहने का मतलब है कि असम्भव को भी सम्भव किया जा सकता है। तुम इरादा तो करो और एक बार इरादा कर लो तो फिर पीछे मत मुड़ो। अगर वह तड़प आप में है तो आप कर ही लेंगे और दुनिया के लिए मिसाल बन जाएंगे।
स्कूल फंक्शन में प्रेज़ेंट स्टूडेंट्स ने कल्चरल परफॉर्मेंस दी और ओल्ड डेलियंस की रीयूनियन हुई। डांस और ड्रामा और बैंड की परफॉर्मेंस भी हुई।
cM IN Indore
डेली कॉलेज की एनुअल प्राइज़ गिविंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्टूडेंट्स को सम्बोधित किया।