- Hindi News
- रेल हादसे की जांच के लिए आई पांच सदस्यीय टीम
रेल हादसे की जांच के लिए आई पांच सदस्यीय टीम
इंदौर| केसरबागक्रॉसिंग के समीप डंपर के ट्रेन से टकराने के मामले में रेलवे की पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच कमेटी बुधवार को आई। टीम ने घटनास्थल की जांच की। साथ ही रेलवे स्टाफ, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए। बाद में टीम लौट गई। टीम ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।