पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दस रेंजरों के प्रमोशन

दस रेंजरों के प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार ने दस रेंजरों को सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) पद पर पदोन्नत करते हुए स्थानांतरित किया है। इनमें वीरेंद्र सिंह यादव को नरसिंहगढ़ से लघु वनोपज संघ भोपाल, केबी गुप्ता को उत्तर पन्ना से टाइगर रिजर्व पन्ना, एके श्रीवास्तव को उदय नगर (देवास) से इंदौर, राजीव श्रीवास्तव को रायसेन से औबेदुल्लागंज, वृंदावन लाल वर्मा को उत्तर सागर से लघु वनोपज संघ भोपाल, इंद्रभान गुप्ता को उत्तर बालाघाट से लघु वनोपज संघ भोपाल, मनोज कुमार सिंह भदौरिया को चिकलोद (औबेदुल्लागंज) से लघु वनोपज संघ भोपाल, रघुवर सिंह गहरवार को बैढन (सिंगरौली) से लघु वनोपज संघ भोपाल, सुनील कुमार सिन्हा को बड़वारा (कटनी) से लघु वनोपज संघ भोपाल तथा अरुण कुमार महाले को दक्षिण छिंदवाड़ा से लघु वनोपज संघ भोपाल स्थानांतरित किया गया है।