रजत जयंती पर तीन दिन होगा सरस्वती पूजन
इंदौर| तिलकनगर जैन मंदिर में 25वें रजत जयंती पर 25 से 27 सितंबर तक सरस्वती महापूजन तिलकेश्वर युवा संघ द्वारा रखा गया है। युवा संघ के अध्यक्ष अजय सुराणा ने बताया इस उपलक्ष्य में बुधवार को तिलकेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ तिलक नगर से पैदल यात्रा निकाली गई। पैदल यात्रा का स्वागत कंचनबाग, पीपलीबाजार, महावीर बाग और कालानीनगर श्रीसंघ द्वारा किया गया।