पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटीएटी की टिप्पणी पर सीए इंस्टिट्यूट को ऐतराज

आईटीएटी की टिप्पणी पर सीए इंस्टिट्यूट को ऐतराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर। इनकमटैक्स अपीलेंट ट्रिब्यूनल (आईटीएटी) द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट के संबंध में की गई टिप्पणी पर एसोसिएशन ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ने ऐतराज जताया है। इंदौर सीए संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र भंडारी मीडिया प्रभारी अभय शर्मा ने बुधवार को एक बयान में कहा है कि ट्रिब्यूनल की टिप्पणी से पूरे देश का सीए जगत नाराज है।

उल्लेखनीय है कि ट्रिब्यूनल के एक सदस्य ने टिप्पणी की थी कि सीए की सलाह पर करदाता गलती करता है। भंडारी शर्मा ने कहा- एक सीए की गलती पर पूरे सीए समुदाय को बदनाम नहीं किया जा सकता। सीए संगठन एकमात्र ऐसा संस्थान है जिसने अपने सदस्यों के लिए पूर्णरूपेण नियमावली परिभाषित कर रखी है। गलती करने पर संबंधित सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। ट्रिब्यूनल की इस टिप्पणी पर सीए की सेंट्रल काउंसिल भी अपने स्तर पर कानूनी कार्रवाई करेगी। ट्रिब्यूनल की टिप्पणी पूरे सीए समुदाय पर लागू नहीं होती।