आयकर कर्मचारियों के चुनाव
इंदौर|आयकर कर्मचारीमहासंघ के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। इसमें आशीष, मनीष पैनल ने भारी मतों से जीत हासिल की। महासंघ के कुल 8 पदों के लिए दोनों पैनल से 16 उम्मीदवार मैदान में थे। आशीष, मनीष पैनल से शाखा अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरे आशीष सिंह ने बताया तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के इस चुनाव में हमारी पैनल ने भारी मतों से जीत हासिल की। मतदान सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक चला। इस दौरान इंदौर ब्रांच के कुल 169 में से 167 वोटरों ने ही वोट डाले।