कनकेश्वरी धाम पर गरबे आज से
इंदौर| नवरात्रिमें आईटीआई रोड के मां कनकेश्वरी धाम पर गरबे होंगे। इसमें गायिका तृप्ति शाक्य टीम के साथ गरबा गीतों की प्रस्तुती देंगी। मां कनकेश्वरी देवी के सान्निध्य में गरबै होंगे। आयोजन के सूत्रधार विधायक विधायक रमेश मेंदोला ने बताया भक्तों के लिए महोत्सव स्थल पर बंगाली कलाकार द्वारा मां का भव्य दरबार सजाया जाएगा। आयोजन स्थल पर विशाल मंच और डोम का निर्माण किया गया है।