- Hindi News
- सायबर सेल टीआई से फोन पर बदसलूकी, अपने ही थाने में दर्ज की शिकायत
सायबर सेल टीआई से फोन पर बदसलूकी, अपने ही थाने में दर्ज की शिकायत
सायबरसेल टीआई से फोन पर बदसलूकी करने वाले एक शख्स के खिलाफ टीआई ने खुद अपने ही थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। टीआई का आरोप है कि फोन करने वाले से लिखित शिकायत आवेदन लाने का बोला तो वह बदसलूकी से पेशा आने लगा और गलत शब्दों का प्रयोग कर फोन काट दिया।
मामला पलासिया थाने के उपर संचालित जिला सायबर सेल का है। दोपहर करीब 12 बजे टीआई सुनीता कटारा ऑफिस में थी तभी हवा बंगला इलाके के एक विनय दुबे नामक शख्स ने उन्हें फोन कर एटीएम की जानकारी लेकर पासवर्ड मांगने वाले की शिकायत की। इसी दौरान उसने बदसलूकी की। कटारा ने कहा मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर शिकायत दर्ज की है।