कॉलोनाइजर पर एक करोड़ की पेनल्टी
इंदौर| देपालपुर,गौतमपुरा रोड के बीच कॉलोनी काटने वाले एक कॉलोनाइजर पर एसडीएम ने एक करोड़ की पेनल्टी लगाई है। आरोपी का नाम असलम पिता सुलेमान कुरैशी है। इस पर एक पक्षीय कार्रवाई की गई है। बताते हैं कि भूमि स्वामी ओमप्रकाश जायसवाल, विजय जायसवाल और शिकायतकर्ता केसी नागर सहित चार लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपी को तीन बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। उक्त जमीन पर जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री एसएल राठौर द्वारा भी आपत्ति दर्ज करवाई गई थी।