अब अगला लक्ष्य वर्ल्ड कप फाइनल : जीतू
इंचियोनएशियाई खेलों में भारत को अभी तक का एकमात्र स्वर्ण और टीम इवेंट में कांस्य पदक दिलाने वाले जीतू राय ने अपना अगला लक्ष्य भी तय कर लिया है। उनकी नजरें अब वर्ल्ड कप फाइनल पर है। यह 21 अक्टूबर से गबाला (अजरबेजान) में होगा। आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) महू में पदस्थ नायब सुबेदार जीतू राय का बुधवार को इंदौर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने इंचियोन एशियाड में 50 मी. एयर पिस्टल में स्वर्ण और 10 मी. एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। उनके साथ सीओएएमयू कर्नल ललित शर्मा साथी शूटर ओमप्रकाश भी आए।
मेडलका सोचकर गया था : जीतूने कहा मैं सोचकर गया था कि मैं मेडल लेकर आऊंगा। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की थी। पूरी ट्रेनिंग की थी और पहले दिन 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण जीता। लेकिन दूसरे दिन 10 मीटर एयर पिस्टल की टीम स्पर्धा के दौरान स्थानीय दर्शक कोरियन खिलाड़ी का समर्थन कर रहे थे। उससे मेरा ध्यान भटका और मैं निशाना चूक गया। कुछ खिलाड़ियों ने वहां खाने की शिकायत की थी लेकिन जीतू ने कहा दूसरे खिलाड़ियों को समस्या हुई होगी लेकिन मैं नॉनवेज खाता हूं इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई।
श्रेयएएमयू यूनिट को : इससफलता का श्रेय उन्होंने अपनी आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) को दिया। कहा मैं अभी जिस मुकाम पर हूं और यहां तक पहुंचने में एएमयू की बड़ी भूमिका है। एएमयू ने हमेशा पूरा सपोर्ट किया है और पूरा मौका दिया है। साथ ही कहा यूपी सरकार ने मुझे 50 लाख रुपए की इतनी बड़ी इनामी राशि की देने घोषणा की है। मैं बहुत खुश हूं। अभी सोचा नहीं है कि इसका क्या करूंगा लेकिन इससे मुझे अच्छा प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। मेडल जीतने की खबर जब मैंने अपनी मां को बताई तो वे बहुत खुश हुईं। वे नेपाल में है।
जमकरमनाया जश्न : एयरपोर्टपर सेना के जवान अपने हाथों में जीतू को बधाई संदेश देने वाले बैनर लेकर खड़े थे। एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही साथियों ने उन्हेंं कंधे पर उठाकर फूल-मालाओं से लाद दिया। बाद में उन्हें कार से महू ले जाया गया। वहां भी एएमयू में साथियों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर एएमयू के सीओ कर्नल ललित शर्मा, ले. कर्नल शमशेर जंग, ले. कर्नल दिलीप, सीके चौधरी, सुबेदार राजकुमार चौहान, नायब सुबेदार संदीप सिंह, भरतसिंह, कलामुद्दीन और बड़ी संख्या में