पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईपीसी बैंक: नए संचालक नहीं पहुंचे, विशेषज्ञ संचालक का चयन टला

आईपीसी बैंक: नए संचालक नहीं पहुंचे, विशेषज्ञ संचालक का चयन टला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौरप्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक (आईपीसी) में गुरुवार को दो विशेषज्ञ संचालकों का चयन नहीं हो पाया। नए संचालकों को चयन करना था, लेकिन कोई नहीं पहुंचा। अब दोनों विशेषज्ञ संचालकों का चयन अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

बुधवार को बैंक के संचालकों के चुनाव हुए। चुनाव के बाद निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज जायसवाल ने सभी नए चुने गए संचालकों को एजेंडा जारी कर दिया था कि गुरुवार को दोपहर 12 बजे बैंकिंग क्षेत्र के दो विशेषज्ञों का चयन बैंक भवन में होगा। इसके लिए सभी नए संचालकों की उपस्थिति जरूरी है। गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी इंतजार करते रहे, किंतु नए चुने गए संचालकों में से कोई नहीं आया। सहायक निर्वाचन अधिकारी भूषण जड़े के मुताबिक अब दोनों विशेषज्ञ संचालकों के चुनाव टल गए हैं। 30 सितंबर को अध्यक्ष-उपाध्यक्ष अन्य पदाधिकारियों के चुनाव बैंक भवन में होंगे।