पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहचान पत्र होने के बावजूद परीक्षार्थियों को लौटाया, हंगामा

पहचान पत्र होने के बावजूद परीक्षार्थियों को लौटाया, हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछलेदो दिनों से चल रही आरबीआई(रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) की असिस्टेंट ऑफिसर चयनित परीक्षा में केंद्रों पर भारी अव्यवस्था नजर आई। कई योग्य परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों से बगैर ठोस कारण बताए लौटा दिया गया। ओरिएंटल यूनिवर्सिटी और आईपीएस एकेडमी केंद्र पर प्रतियोगियों को फोटो पहचान पत्र होने के बाद भी परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया। इसी के चलते परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। कुछ परीक्षार्थी कोर्ट भी जाने की बात कह रहे हैं। हालांकि आईपीएस एकेडमी और ओरिएंटल यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उसने आरबीआई के नियमों के तहत ही इन परीक्षार्थियों को रोका है। बुधवार को भी इसी परीक्षा में हंगामा हुआ था।

क्योंरोका परीक्षा देने से?

दरअसलपरीक्षा दो चरणों में थी। पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:45 से 11:45 तक थी। समय पर पहुंचने के बाद भी 150 से ज्यादा परीक्षार्थियों को इसलिए लौटाया गया, क्योंकि उनके पास जो पहचान-पत्र थे, उसमें प्रबंधन गलतियां बता रहा था। छात्रों का कहना है कि फोटो, नाम, पिता का नाम औैर जन्म तारीख का मिलान होने के बाद भी परीक्षा केंद्रों ने हमें बैठने नहीं दिया।

नामके आगे कुमार क्यों नहीं है

एकपरीक्षार्थी को इसलिए लौटाया गया, क्योंकि उसके नाम के आगे कुमार शब्द नहीं था। उसके पहचान पत्र पर कुमार शब्द अंकित नहीं था, जबकि फोटो औैर अन्य तमाम जानकारियों से यह साबित हो रहा था कि वह पहचान पत्र उसी का है। एक परीक्षार्थी को इसलिए लौटाया गया, क्योंकि परीक्षा के रोल नंबर पर उसके नाम के साथ पिता का नाम था, जबकि मतदाता परिचय पत्र पर पिता का नाम अलग से लिखा था। परीक्षार्थियों का कहना है कि परीक्षा केंद्रों ने जानबूझकर हमें परीक्षा से वंचित किया है।