- Hindi News
- जहां ऑपरेशन की सुविधा नहीं, उस अस्पताल के डॉक्टर से पूछ लिया कितने ऑपरेशन किए
जहां ऑपरेशन की सुविधा नहीं, उस अस्पताल के डॉक्टर से पूछ लिया कितने ऑपरेशन किए
कमिश्नरकार्यालय से हाल ही में जब कुछ डॉक्टरों को नोटिस मिले तो उसमें लिखे कारणों को देख डॉक्टर आश्चर्य में पड़ गए। जिन अस्पतालों में ऑपरेशन की सुविधा नहीं थी, वहां के डॉक्टरों से पूछा गया कि कितने ऑपरेशन किए। अब डॉक्टर आला अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसा सिविल सर्जन कार्यालय से कमिश्नर को भेजी गई गलत रिपोर्ट के कारण हुआ। अब जिम्मेदार इसे तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं।
जिला अस्पताल, हुकमचंद पॉलीक्लिनिक, मल्हारगंज पॉलीक्लिनिक, मांगीलाल चुरिया अस्पताल के करीब 20 डॉक्टरों को शोकाज नोटिस जारी किए हैं। इनमें सिविल सर्जन डॉ. सतीश त्रिवेदी भी शामिल हैं। तीन डॉक्टरों की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश भी हो चुके हैं। मांगीलाल चुरिया अस्पताल में प्रथम श्रेणी अधिकारी अस्पताल इंचार्ज डॉ. शकुंतला जाधव को हुकमचंद पॉलीक्लिनिक में पदस्थ बताकर नोटिस दिया गया, जबकि मूलतः वे जिला अस्पताल में पदस्थ हैं। इसके अलावा डॉ. प्रदीप गोयल, डॉ. विभूति पाठक, डॉ. कल्पना भटनागर सहित कई वरिष्ठ डॉक्टरों को नोटिस मिले हैं। इनमें से कुछ ऐसे अस्पताल में पदस्थ हैं, जहां पर ऑपरेशन की सुविधा ही नहीं है। यह नोटिस डॉक्टरों की ग्रेड, वर्क परफार्मेंस को लेकर जारी हुए, लेकिन इसका आंकलन नहीं किया गया कि किस अस्पताल में कौन-कौन सी सुविधाएं हैं।
जानकारीतकनीकी कारणों से अपलोड नहीं हुई
हमनेएचआईएमएस सॉफ्टवेयर में हुई इस गड़बड़ी के बारे में प्रमुख सचिव को भी जानकारी दी थी। इस बारे में संभायुक्त कार्यालय को भी सूचना दे दी है। कुछ गलतियां हो गई थी, उसे सुधारा जा रहा है। -डॉ.सतीश त्रिवेदी, सिविलसर्जन