पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 वर्षीय बालक को चाकू मारा, गंभीर

17 वर्षीय बालक को चाकू मारा, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवार रात कुछ लोगों ने नयापीठा निवासी एक 17 वर्षीय बालक को चाकू मारकर घायल कर दिया। लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। उसके पेट में चाकू से वार किया गया है। लोगों की सूचना के बाद उसके परिजन भी पहुंच गए।

पुलिस के अनुसार घायल का नाम आलम पिता अबू मंसूरी निवासी नया पीठा है। आलम के होश में आने के बाद पुलिस बयान लेंगे, तब तक कहना मुश्किल है कि उस पर किसने और क्यों हमला किया। आलम के परिजनों ने भी फिलहाल हमले को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।