पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफर से परेशान पंचायत समन्वयक ने खाया जहर

ट्रांसफर से परेशान पंचायत समन्वयक ने खाया जहर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपतपंचायत के समन्वयक ने ट्रांसफर होने की बात को लेकर जहर खाकर जान दे दी। दो माह पहले वह महू से ट्रांसफर होकर इंदौर आया था। परिजन का आरोप है कि वह ट्रांसफर होने के बाद से ही परेशान था।

आजाद नगर पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय लक्ष्मण पिता किशन परमार को जहर खाने के बाद गंभीर हालत में इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। शनिवार देर रात उसकी दौराने इलाज मौत हो गई। परिजन ने बताया कि लक्ष्मण जनपद पंचायत में समन्वयक के पद पर था। परिवार में प|ी चार बच्चे हैं। बड़े बेटे हेमंत ने कहा कि कल शाम परिवार के सदस्य माता दर्शन को गए थे। छोटा भाई जयंत पिता घर पर अकेले थे। कुछ देर के लिए जयंत बाहर गया, तभी उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया था। जयंत लौटा तो पिता उल्टियां कर रहे थे। जयंत ने पूछा तो कुछ नहीं बताया हेमंत ने बताया पिता महू पंचायत में पदस्थ थे। दो माह पहले ही ट्रांसफर कर दिया था। रोजाना आना-जाना करने से वे परेशान हो गए थे। कई बार इसकी शिकायत उन्होंने अधिकारियों को भी की लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। संभवत: इसी परेशानी से तंग आकर उन्होंने जहर खाया है। इस मामले में आजाद नगर टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया आत्महत्या में हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लक्ष्मण के परिजन ने ट्रांसफर की परेशानी बताई है। हम उनके विभाग के अफसरों से पूछताछ कर रहे हैं। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।