पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुंडे की हत्या में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

गुंडे की हत्या में तीन संदिग्ध गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर | अहिरखेड़ीमें शनिवार को हुई गुंडे की हत्या में राजेंद्र नगर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है। हत्या के पीछे अभी कोई ठोस वजह पता नहीं चली है। पुलिस का मानना है हत्या के पीछे का कारण रंजिश है।

टीआई कमलेश शर्मा ने बताया शनिवार सुबह अहिरखेड़ी के खुले मैदान में पानी की टंकी के पास 26 वर्षीय पवन उर्फ बबन भूरा पिता रमेश सितोले निवासी आस्था पैलेस कॉलोनी की लाश मिली थी। उसे 45 से ज्यादा चाकुओं के वार कर मारा गया था। ये दो माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। बबन भूरा अन्नपूर्णा थाने का हिस्ट्रीशीटर गुंडा था। प्राथमिक जांच में पता चला कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। उससे जुड़े तीन लोगों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि जिन तीन लोगों को पकड़ा है, वे पूर्व में बबन के साथ ही शराब के कारोबार से जुड़े थे। पुलिस शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा करेगी।