- Hindi News
- आधे शहर में तेज बारिश से डूबी सड़कें, ट्रैफिक जाम
आधे शहर में तेज बारिश से डूबी सड़कें, ट्रैफिक जाम
रविवारदोपहर 3 से 5 बजे तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। इससे राजबाड़ा, मोती तबेला, हरसिद्धि, पलसीकर, महू नाका, अन्नपूर्णा, बियाबानी, एमजी रोड, जवाहर मार्ग पर सड़कों पर पानी भरा गया। मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम होता रहा। वहीं मिल्लत नगर चौराहे पर एक घंटे तक ट्रैफिक बंद रहा। कई क्षेत्रों में बिजली घंटों गुल रही।
रिकॉर्डनहीं हो पाया आंकड़ा
एयरपोर्टइलाका सूखा रहा इसीलिए वहां स्थित मौसम केंद्र पर बारिश रिकॉर्ड नहीं हो पाई। शाम 4 बजे तक धूप परेशान करती रही। अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई जिससे चंद मिनटों में पानी बह निकला। इधर, इस मानसूनी सीजन में अब तक 788.8 मिमी (करीब 31 इंच) बारिश हो चुकी है। इस अवधि तक औसतन 896.6 मिमी बारिश होना चाहिए थी। पिछले साल इस अवधि तक 1471.2 मिमी बारिश हो चुकी थी। रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। सुबह शाम की आर्द्रता क्रमश: 81 56 प्रतिशत रही। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी बारिश का कारण स्थानीय सिस्टम रहा।
बारिश के बाद शहर के बड़े हिस्से में शाम पांच से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कहीं-कहीं तो बारिश होने के बावजूद सुबह 12 बजे से बिजली नहीं थी। शालीमार मालवा, अक्षयदीप कॉलोनी, एमआर-9 वाले हिस्से में दोपहर 12 बजे से बिजली बंद थी। टीम जगह-जगह लाइन ब्रेक कर अलग-अलग फीडरों पर जाकर फॉल्ट ढूंढने में लगी रही। सुधार के बाद शाम सवा सात बजे आपूर्ति शुरू हुई। इसी तरह छोटी खजरानी क्षेत्र में भी शाम पांच बजे से आपूर्ति बंद हुई जो शाम साढ़े सात बजे शुरू हुई। अतिरिक्त अधीक्षण यंत्री सुनील जायसवाल के मुताबिक हाईटेंशन लाइन की गैंग, जोन के इंजीनियर फॉल्ट पता कर सुधार के बाद आपूर्ति शुरू करते गए। एमआर-9 चौराहा स्थित सांवरिया नगर में भी यही परेशानी रही। सुदामा नगर, उषा नगर, एरोड्रम रोड, राजमोहल्ला चौराहे पर भी सात से आठ बजे के बीच बिजली आपूर्ति बंद थी।
बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई
रविवार दोपहर शहर के एक हिस्से में करीब आधा घंटा तेज बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया। गंगवाल बस स्टैंड पर ये हाल था।