- Hindi News
- सम्यक समझ देती हैं मां सरस्वती : संवेगनिधिश्रीजी
सम्यक समझ देती हैं मां सरस्वती : संवेगनिधिश्रीजी
इंदौर| तिलकनगर पार्श्वनाथ श्रीसंघ द्वारा त्रिदिवसीय सरस्वती उपासना महोत्सव मनाया गया। इसमें 800 आराधकों ने भाग लिया, जिन्हाेंने बीजमंत्र की 125 माला गिनकर मंत्र को आत्मसात किया। इस अवसर पर मां सरस्वती की झांकी बनाई गई। साध्वी संवेगनिधिश्रीजी ने कहा- आज हमारी जीभ शुगर फ्री हो गई है, परंतु मां की आराधना जीभ में मधुरता, दिमाग में शांति, आंखों में लज्जा, कानों पर विवेक प्रदान करती है। हम किसी के जीवन रूपी कागज में सुखों की कथा लिखने वाली पेंसिल बन सके, तो कम से कम दुख को मिटा सकते हैं।