- Hindi News
- माला पहनाकर देंगे कम से कम एक हजार पेंशन
माला पहनाकर देंगे कम से कम एक हजार पेंशन
इंदौर | मंगलवारका दिन पेंशनभोगी, मजदूरों के लिए कुछ खास रहेगा। लगभग 30 हजार पेंशनधारियों को इस दिन न्यूनतम एक हजार रुपए पेंशन का लाभ मिलेगा। भविष्य निधि से मिलने वाली पेंशन केंद्र सरकार ने न्यूनतम एक हजार रुपए कर दी है। 30 सितंबर को रवींद्र नाट्यगृह में सुबह 11 बजे से मजदूरों को हार पहनाकर पेंशन के चेक दिए जाएंगे। हालांकि इंटक नेता हरनाम सिंह धालीवाल कहना है कि यह योजना अप्रैल से लागू होना थी। मजदूरों को पांच हजार रुपए का नुकसान हुआ है।