पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेवर चमकाने के नाम पर मंगलसूत्र ले उड़े

जेवर चमकाने के नाम पर मंगलसूत्र ले उड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंदौर|लवकुश विहारमें महिला और उसके बेटे से दो बदमाश धोखाधड़ी कर मंगलसूत्र ले उड़े। मां-बेटे ने हीरानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

पुलिस के अनुसार लवकुश विहार में रहने वाले बीबीए छात्र अर्जुन पिता अनिल कुमार सिंह परिहार ने बताया शनिवार दोपहर वह मां के साथ घर पर था तभी 25 से 30 साल के दो युवक आए और बोले हम राजा भैया के पावडर का प्रचार कर रहे हैं। इसमें जेवर बर्तन धोने पर एकदम नए जैसे हो जाते हैं। मेरी मां रेखा सिंह को देख एक बदमाश बोला- आंटी आप मंगलसूत्र उतारो, हम इसे चमका देते हैं। मम्मी ने मंगलसूत्र दिया तो एक युवक ने बर्तन मंगवाकर उसमें पानी और पावडर मिलाकर मंगलसूत्र डाल दिया और बोले- इसे गैस पर गर्म करो। हम लोगों ने बर्तन गर्म करने के लिए रखा तो वे लोग चले गए। मैंने बर्तन गैस से उतारकर देखा तो उसमें मंगलसूत्र नहीं था। अर्जुन ने बताया एक युवक दुबला सांवले रंग का था, वहीं दूसरा व्यक्ति ठिगना और सांवले रंग का था।