कांग्रेस में बड़े बदलाव की कवायद शुरू
भोपाल | कांग्रेसके राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश बुधवार को भोपाल रहे हैं। मोहन प्रकाश अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान कांग्रेस के सदस्यता अभियान, नगरीय निकाय चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार की समीक्षा और प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन एवं संगठन को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और उज्जैन के जिला अध्यक्षों को बदले जाने की संभावना है। मोहन प्रकाश बुधवार को दोपहर 1 बजे से पीसीसी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे। गुरुवार को विधायकों और शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे।
मोहन प्रकाश लगभग नौ महीने के बाद मध्यप्रदेश रहे हैं। उनके वर्तमान दौरे को भी सिर्फ रस्म अदायगी ही माना जा रहा है, क्योंकि स्वयं मोहन प्रकाश मप्र को लेकर गंभीर नहीं है।
मध्यप्रदेश के साथ महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की स्थिति खराब है, जहां वे स्वयं प्रभारी हैं। ऐसे में जब उनके प्रभार परिवर्तन की चर्चा है ऐसे में उनका दौरा कितना उद्देश्य पूर्ण होगा यह देखना है।
इधर मोहन प्रकाश के आने के पहले ही कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा खोला हुआ है। इन विधायकों ने पार्टी आलाकमान से शिकायत है कि यादव सबको साथ लेकर नहीं चल पाए और ही वरिष्ठ एवं कनिष्ठ के बीच सामंजस्य स्थापित कर सके। इसके अतिरिक्त नगरीय निकाय चुनाव के दोनों चरणों में टिकट गड़बडिय़ों को लेकर अनेक आरोप हैं।
यादव ने प्रवक्ताओं ली क्लास
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को पार्टी अध्यक्ष अरुण यादव ने प्रवक्ताओं की क्लास ली। उन्होंने प्रवक्ताओं से दो टूक कहा है कि सरकार के खिलाफ मुखर होकर बोलें और यदि वे यह नहीं कर सकते तो पद से हट जाएं। इससे पार्टी की ही फायदा होगा।