हमारी जागरूकता दूसरों को भी बचा सकती है
कम्प्यूटरऔर इंटरनेट के इस युग में लोग जाने-अनजाने में साइबर क्राइम कर बैठते हैं या इसका शिकार हो जाते हैं। अगर हम ऐसे अपराध के प्रति जागरूक होंगे तो स्वयं के अलावा अन्य भोले-भाले लोगों को भी इससे बचा सकेंगे या जागरूक कर सकेंगे।
यह बात पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल (पीआरटीएस) के डायरेक्टर आईजी वरुण कपूर ने कही। वे बुधवार को महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में विद्यार्थियों और फैकल्टी मैंबर्स को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे ‘संकल्प’ अभियान में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली के के अलावा कानून, अपराध एवं उनका अनुसंधान, न्यायालयीन कार्यवाही, अपराधियों को दंड देने आदि की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को कभी ड्रग्स का सेवन करने की सलाह दी। साथ ही पासवर्ड बनाने उसे सुरक्षित रखने, साइबर बुलिंग-स्टॉकिंग, आईटी एक्ट आदि के बारे में जानकारी दी। आईजी ने कार्यशाला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी रोहित कनौजिया और अंकित खंडेलवाल को प्रमाण-पत्र गोल्डन बैज भेंट किए।