- Hindi News
- महिला को बंधक बनाने के आरोपी के घर मिला ताला
महिला को बंधक बनाने के आरोपी के घर मिला ताला
महिलाको बंधक बनाकर रखने वाले आरोपी भाजपा अजायुमो के नगर मंत्री अनिल सिलावट घर पुलिस को ताला मिला। महिला ने आरोप लगाया था सिलावट ने 11 महीने तक उसे बंधक बनाए रखा ज्यादती की। पुलिस की मदद से पति ने उसे छुड़वाया। बुधवार को पुलिस आरोपी के पवनपुरी घर पहुंची, वहां मां भी नहीं मिली मगर उसकी बुजुर्ग दादी मिली। आसपास के लोग उनका ध्यान रखते हैं। पुलिस ने उनसे आसपास के लोगों के भी बयान लिए। आरोपी का मोबाइल भी बंद मिला।